
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद क्या खाना चाहिए? हेयर ट्रांसप्लांट के बाद अक्सर पूछें जानेवाले प्रश्नों में एक है, यह लेख हेयर ट्रांसप्लांट (hair transplant) के बाद किस खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए और किस खाद्य पदार्थ को अपने आहार में कम करना चाहिए के बारें विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगा
इन दिनों बालों का झड़ना एक प्रमुख समस्या है और लगभग सभी इस समस्या से जूझ रहे है। इस समस्या से परेशान लोगों के लिए हेयर ट्रांसप्लांट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया है जो स्थायी और प्राकृतिक दिखने वाले बालों की प्राप्ति में आपकी मदद कर सकता है।
हालांकि हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया है लेकिन यह काफी सुरक्षित और लगभग दर्द रहित है। यह आपको तेज रिकवरी भी प्रदान करता है। इन दिनों बहुत से लोग बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए आधुनिक FUE प्रक्रिया करवाते हैं जो की पारंपरिक हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रियाओं से अधिक सुविधाजनक है।
हेयर ट्रांसप्लांट का सफलता दर (hair transplant success rate) बहुत सारे कारणों पर निर्भर करता है लेकिन हेयर ट्रांसप्लांट के बाद के विषेशज्ञ के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने से इसकी सफलता दर को बढ़ाया जा सकता है। पर्याप्त आराम मिलने पर कोई भी चिकित्सा प्रक्रिया अधिक तेज़ी से ठीक हो जाती है। हालाँकि इन दिनों हेयर ट्रांसप्लांटेशन बहुत आम हो गया है, लेकिन आपके स्कैल्प को ठीक होने के लिए पोषक तत्वों की एक स्वस्थ खुराक की आवश्यकता होती है।
हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के बाद आहार के बारे में जानना आवश्यक है। आमतौर पर जड़ों की उचित वृद्धि और विकास में 6 महीने लगते हैं। लेकिन एक स्वस्थ पोषण अपनाने से रिकवरी प्रक्रिया को और अधिक प्रभाशाली बनाने में मदद मिलेगी। यहां कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व और विटामिन दिए गए हैं जिनका सेवन एक मरीज को हेयर ट्रांसप्लांट के बाद करना चाहिए।
बालों के विकास के लिए स्वस्थ खाद्य पदार्थ (healthy foods for hair growth)
#1. हेयर ट्रांसप्लांट के बाद पानी आपके आहार का अभिन्न अंग होना चाहिए (Water should be an integral part of your diet after hair transplant)
हालांकि हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के बाद आपके लिए "शॉक हेयर लॉस" का अनुभव होना असामान्य है। यह चरण आमतौर पर पहले दो महीनों में होता है। स्कैल्प क्षेत्र में सर्जिकल शॉक को कम करने के लिए पौष्टिक आहार को प्रमुख माना जाता है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद, आपके आहार का सबसे महत्वपूर्ण अंग पानी है।
बालों को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 9 गिलास पानी पीना जरूरी है। पानी आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। ड्राई स्कैल्प के कारण पानी पीने से बालों का झड़ना भी कम हो सकता है।
#2. बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन का सेवन बालों के विकास और हेयर ट्रांसप्लांट के कारण बने घाव को भरने में मदद करता है (Consuming B-complex vitamins helps in hair growth and wound healing due to hair transplant)
बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन (B-complex vitamins) बालों के विकास में एक मौलिक भूमिका निभाते हैं। बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे बी7 और बी-12 घाव भरने की प्रक्रिया के दौरान थक्के जमने में भी मदद कर सकते हैं। बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन वसा और प्रोटीन के मेटाबोलिज्म के अभिन्न अंग हैं।
आधुनिक एफयूई प्रक्रिया (FUE process) के बाद, dermatologist (त्वचा विशेषज्ञ) आहार में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन शामिल करने की सलाह देते हैं। बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थ केले, ब्राउन राइस, अंडे, चिकन आदि हैं।
#3. हेयर ट्रांसप्लांट के बाद प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का महत्व (Importance of protein rich foods after hair transplant)
बाल संरचनात्मक रूप से प्रोटीन से बने होते हैं। नए बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए आपको अधिक मात्रा में प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। विभिन्न प्रकार के प्रोटीन स्रोतों का सेवन सुनिश्चित करें जो आवश्यक अमीनो एसिड से भरपूर हों। अपने आहार में चिकन, अंडे, कच्चे मेवे और दूध को शामिल करने का प्रयास करें।
#4. जिंक का सेवन ट्रांसप्लांट के बाद बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है (Zinc intake may help prevent hair loss after transplant)
डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में जिंक की कमी आपके बालों के झड़ने की समस्या को बदतर बना सकती है। हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद अपने दैनिक आहार में जिंक को शामिल करना जरूरी है। जिंक ऊतकों (tissues) की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है और सेल गुणन में मदद करता है।
FUE हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के बाद, आपको उचित प्रोटीन संश्लेषण की आवश्यकता होती है। जिंक आपके शरीर की प्रोटीन संश्लेषण की क्षमता को बढ़ाता है। यह विटामिन के पर्याप्त अवशोषण में भी सहायता करता है। जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ, काजू, कद्दू के बीज, पालक आदि हैं।
#5. आयरन युक्त खाद्य पदार्थ ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ावा देते हैं (Iron-rich foods promote the flow of oxygen)
मानव शरीर में आयरन की कमी बालों के झड़ने को बढ़ावा दे सकती है। और अगर आपने अभी-अभी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई है, तो आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। आयरन आपके बालों की बनावट और स्कैल्प में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ा सकता है। इसके उपचार को बढ़ावा देने के लिए स्कैल्प में ऑक्सीजन का उचित प्रवाह आवश्यक है। आयरन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा सकता है। पालक और बीन्स आयरन से भरपूर सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ हैं।
#6. फोलिक एसिड का महत्व (importance of folic acid)
स्वस्थ बालों को बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड भी महत्वपूर्ण है। फोलिक एसिड की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह आपके बालों को संरचनात्मक रूप से सहारा देता है। फोलेट कई हरी सब्जियों और फलों में मौजूद प्राकृतिक रूप से बढ़ने वाला तत्व है। ज्यादातर मामलों में, आपका त्वचा विशेषज्ञ प्रक्रिया के बाद बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए फोलिक एसिड की गोलियों की सलाह दे सकता है।
#7. ओमेगा -3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid)
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराने के बाद अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करना जरूरी है। मछली अपने समृद्ध पोषक मूल्य के लिए जानी जाती है और इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। सालमोन और इसी तरह की अन्य मछलियों में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो स्वस्थ बालों के फॉलिकल्स में योगदान करते हैं। ये पोषक तत्व आपके बालों की बनावट में भी सुधार कर सकते हैं। समुद्री भोजन को अपने आहार में शामिल करने से रिकवरी प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।
#8. विटामिन डी और इसका महत्व (Vitamin D and its importance)
बालों के फॉलिकल्स आपके शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। शोध अध्ययनों से संकेत मिलता है कि विटामिन डी बालों के फॉलिकल्स के विकास को सक्रिय करने में फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, dermatologist (त्वचा विशेषज्ञ) मानते हैं कि alopecia का प्रमुख कारण विटामिन डी की कमी है।
एफयूटी (FUT), एफयूई (FUE) और आधुनिक एफयूई हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रियाओं (advance FUE hair transplant process) से गुजरने वाले रोगियों को विटामिन डी इष्टतम मात्रा में लेना चाहिए। मछली, सालमोन, संतरा और मशरूम जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन डी से भरपूर होते हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए (What foods to avoid after hair transplant surgery)
- आपको हेयर ट्रांसप्लांट के बाद फास्ट फूड आइटम और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए क्योंकि आमतौर पर इन में पोषक तत्वों की मात्रा कम होती हैं और ये सिर्फ कैलोरी से भरे होते हैं।
- सोडा, प्रोसेस्ड जूस, पके हुए सामान और अन्य खाद्य पदार्थों से बचें जिनमें बहुत अधिक चीनी होती है। उच्च रक्त शर्करा का स्तर आपके रिकवरी प्रोसेस को लम्बा खींच देगा।
- शराब या धूम्रपान के सेवन से बचें क्योंकि यह उपचार प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर सकता है।
- हेयर ट्रांसप्लांट से पहले और बाद में कॉफी पीना संभव है, लेकिन कॉफी में मौजूद कैफीन आपके रक्तचाप से संबंधित कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और इसके परिणामस्वरूप प्रत्यारोपण प्रक्रिया के दौरान थोड़ा अधिक रक्तस्राव हो सकता है। इसलिए सर्जरी से 2-3 दिन पहले और बाद में कॉफी से परहेज करें।
- हेयर ट्रांसप्लांट के बाद बहुत से लोग मसालेदार भोजन खाने को लेकर भ्रमित रहते हैं। डॉक्टर मसालेदार भोजन से बचने की सलाह देते हैं जिससे आपके सिर से अधिक पसीना निकलेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि अत्यधिक पसीने का आपके नए हेयर ग्राफ्ट पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने में कितना ख़र्चा आता है?
निष्कर्ष (Conclusion)
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद आपको मसालेदार व्यंजनों का सेवन नहीं करना चाहिए। फास्ट फूड के सेवन से बचना भी जरूरी है। इसके अलावा, कार्बोनेटेड और शक्करयुक्त पेय पदार्थों से बचें। खनिजों और विटामिनों से भरपूर आहार स्कैल्प की उपचार प्रक्रिया को बढ़ावा देगा। आहार में छोटे-छोटे बदलाव करने से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी।
English Version - What To Eat After A Hair Transplant?- Food To Eat & Avoid
Share Article

dermalife
Dermatologist Hair Transplant Surgeon
Dr. Gaurav Garg, an esteemed MBBS and MD in Dermatology from the prestigious GS Medical College and KEM Hospital in Mumbai, is a certified hair transplant surgeon and renowned skin specialist. With over 18 years of hands-on experience, Dr. Garg has successfully transformed countless lives with his expert care and innovative techniques.
As the Founder and Director of Dermalife Skin and Hair Clinic, one of the best hair transplant clinics in Delhi, Dr. Garg stands at the forefront of cutting-edge dermatological and hair restoration treatments. He pioneered the Boosted Hair Transplant Technique, a breakthrough approach that offers natural-looking and long-lasting results.
Recognized as one of the best hair transplant surgeons in India, Dr. Gaurav Garg has performed more than 10,000 successful hair transplants, helping patients regain their confidence and self-image. His excellence is trusted not just by everyday patients, but also by celebrities and public figures.
To consult with Dr. Gaurav Garg at one of the celebrity hair transplant surgeon in India, call us at +91-8882047047 or email info@dermalife.co.in.
Related Posts


Hair Transplant
Are Hair Transplants Permanent? Expert Insight from Dr. Gaurav Garg in Delhi
By dermalife · June 4, 2026

Hair Transplant








